Skip to main content

मनुआ - 3

जब मैं मनुआ के घर पहुँचा तो वह पांडे के साथ बहस मे उलझा हुआ था ।साहब पर लगे आरोप को पांडे सिरे से नकार रहा था और मनुआ जाँच कराने पर जोर दे रहा था ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए । मुझे देखते ही बोला - " आप ही बताइये बाबूजी , क्या जाँच नहीं होनी चाहिए ? "
" बिल्कुल होनी चाहिए । "
" ईहे तो हमहूँ कह रहे हैं । अरे भाई , साँच को आँच का ! अगिन परीछा दे देंगे त सीता मइया के तरह पवित्तर साबित हो जायेंगे , हाँ ! "
" त अकेले वो ही काहे परीछा देंगे , जिनका जिनका नाम है , सबके जाँच हो । सुना है कि हमाम मे सबे नंगा है ...सब दल के लोगों के नाम हैं। "
" देख भाई , अब एके झाड़ू से सबके मत बहार .....हमरा वामपंथी दल के कोई नेता के नाम नहीं है । "
" अरे छोड़ न , ई दल त कुल खतमे होय के कगार पर है ...। "
" आ गए अपनी असलियत पर ....झूठे बोलना आउर लोगों को बरगलाना तो आपलोगों का कामे है । दू - दू राज्य मे जिसकी सरकार है , करोड़ों करोड़ जिसके समर्थक हैं , वो खतम हो रहा है ! अरे भाई , जबतक दुनिया मे शोषण रहेगा , तबतक ई लाल झंडा आकाश मे लहराता रहेगा । का समझे ? "
" मनुआ ठीक कह रहा है पांडे , आप अभी तक गफलत मे हो । मजदूर होकर भी अपना वर्ग हित नहीं समझते हो ।मजदूरी, भत्ता और बोनस की लड़ाई तो लाल झंडे के नीचे रहकर लड़ते हो , किन्तु चुनाव के समय जाति और धर्म के प्रवाह मे बह जाते हो ।" ---मैने हस्तक्षेप किया ।
" वइसे तो आपकी बात ठीके लगता है सर जी , आखिर हमहूँ तो मजदूरे हैं , किन्तु ........।"
" संस्कार आड़े आ जाता है ।सामाजिक बुनावट ने हमारी मानसिकता बदल दी है । शोषक - शासक जाति मे जन्म लेने के कारण हमारी प्रवृत्ति और सोच भी वही हो जाते हैं , है न ? किन्तु यह हमारी भूल है । हम मजदूर - किसान जिस दिन अपने हित के बारे मे जाति - धर्म से ऊपर उठकर सोचेंगे , उसी दिन हम गरीबों की , मजदूरों - किसानों की सरकार बन जायेगी । "
" समझे पांडे भाई ! इसीलिए कहता हूँ कि कबो - कबो हमरे पार्टियो आफिस मे चलो । " -- मनुआ ने हँसते हुए कहा । पांडे असहज महसूस करने लगा था ।
" ठीक है भाई । समय क्या हुआ  ? "
" ग्यारह बज गए बाबूजी .... क्यों कोई खास बात ? "
" ..तो तुम भूल गए !.....अरे आज डिब्बा कलेक्शन के लिए ....।"
" अरे हाँ बाबूजी !...... धत् तेरी के ...हम त सचमुच भूल गए थे ।"--- मनुआ ने सिर खुजलाते हुए कहा । जब हम दोनों चलने लगे तो मनुआ ने हँसते हुए पांडे से कहा - " चल हो पांडे भइया , आज ही से हमनी से जुड़ जा ! "
" अरे अभी नाहीं भइया , आज घर मे ढेरे काम है । " -- पांडे ने घबराते हुए कहा । उसकी घबराहट देखकर हम जोर से हँस पड़े ।

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...