Skip to main content

मनुआ - 27

मैं और मनुआ कल दिल्ली में जंतर - मंतर पर आयोजित किसान - संसद की चर्चा ही कर रहे थे कि पांडे आ टपका । आज वह बेहद खुश नजर आ रहा था ।

मनुआ ने जिज्ञासावश पूछ दिया -- " का हो पांडे भइया , आज बहुते खुश दीख रहे हो ....का बात ? "
" अइसने बाते है मनुआ , पहली बार कोई सरकार  हम्मर जोतिष बिद्या को इज्जत दीहीस है ....म. प्र. में.....। "
" सरकार ने जोतिष का डिप्लोमा कोर्स शुरु किया है , यही न ? "
" दूर बुड़बक ! बीचे में बात काट दीहीस ....अरे , ऊ तो कबे से शुरु है ...अब ओकर नियोजन हो रहा है ....। "
" नियोजन ! ...मतलब ? "
" हरेक सरकारी हस्पताल और डिस्पेंसरी में एक ठो जोतिषी की बहाली होगी ....तनखाह - डागडरे जितना मिलेगा ...। "
" अच्छा ! ...तो ऊ वहाँ करेगा का ? "
" बूझो ... नहीं न बूझाया ... हम कहते न हैं कि तू एकदम से भकचोन्हरे रह गया ...अरे भाई , ऊ डागडर बाबू का भीड़ कम करेगा । " --- पांडे ने गर्व से 56 इंची को फुलाते हुए कहा ।
" भीड़ कम करेगा ! सो कैसे भइया ? हम्मर तो सचमुच में माथा चकरा रहा है । " --- मनुआ ने साश्चर्य पूछा ।

पांडे ने जोरदार ठहाका लगाया और बोला -- " तबे न कहते हैं कि अप्पन जड़ से मत कटो .....का तो झूठो के मारक्स - लेलिन करता रहता है ...अरे , अप्पन जोतिष बिद्या को का बूझता है ....हाथ और कपार के रेखा पढ़ के का नहीं बताया जा.सकता है ? "
" अच्छा , तो डागडर बाबू से पहिले जोतिषी बाबू रोगी को जाँचेंगे ......। "
" जाँचेंगे नहीं , पढ़ेंगे ....रोगी के हाथ और कपार पर का लिखा है , ओके पढ़ेंगे ....और अगर जनम कुंडली रहा तो ओके पढ़ेंगे और बता देंगे कि रोग है या कि कौनो गरह - गोचर है ....अब यदि गरह - गोचर है , तो डागडर बाबू की छुट्टी ....। "
" बड़ा तगड़ा इंतजाम हुआ है पांडे भइया ....वोही हम सोंच रहे थे कि आप एतना काहे खुश हैं ....चलिए , आपलोगन के तो पाँचो अंगुली घी में .....। " --- मनुआ ने हँसते हुए व्यंग किया ।
" देखो , होने न लगी जलन । अरे , ई न देख रहा है कि अपने पूरखों की मिहनत से तैयार हुई एक ठो बिदया , जे कि बिलुपित होए के कगार पर था , फिर से जीवित हो रहा है ....अप्पन धरम - संसक्रीति के तो कौनो चिन्ते न है । "
" ई कौनो धरम - संस्कृति की बात न है भइया , ई है पूरा ढोंग और पाखंड की बात । काहे कि एकर न तो कोई बैग्यानिक परमाण है और नहीं ब्याख्या । "
" सब है भाई , बाकि हमलोगों को बूझाएगा तब न । ई बिदया के एह मोट - मोट किताब असहीं थोड़े है । आजतक ओकरा पर कौनो सोधे नहीं हुआ .....अब ई सरकार कुछ ढंग की आई है , देखना एक दिन दुनिया हमरी इस बिदया का लोहा मानेगी । " --- कहते हुए पांडे उठा और चल दिया ।
मनुआ ने मुस्कुराते हुए मुझसे पूछा -- " बाबूजी ! यह सब का हो रहा है ? सुना है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गाय के मूत्र और गोबर पर अनुसंधान के लिए वैज्ञानिकों की एक कमिटी भी बनाई है । "
" ठीक हीं सुना है भाई ! ....और जो पांडे ने कहा वह भी सच है । इसी पर किसी कवि ने कहा है -----
" सदी इक्कीसवीं है और हम चौदहवीं में जी रहे हैं ,
   इसीलिए हमारे घर पत्थर के बूत दूध पी रहे हैं  । "

मनुआ ने जोर का ठहाका लगाया ।

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...