Skip to main content

मनुआ - 32

मैं और मनुआ कुछ घरेलू बातों को शेयर कर रहे थे कि पांडे आता दिखा । नजदीक आने पर मनुआ ने पाँयलगी की और पूछा -- " कई दिनों तक दरशन नहीं दिये पांडे भइया ..सब खैरियत तो है । "
" अरे , खैरियत का खाक रहेगा ...एने अतना बारिस हुई कि हमरी गलिया में दू दिन पवनाला बहता रहा ...तू तो जनबे करता है ...पुरना बाँध तलबवा का निकास हमरी गलिये से होके है न ...। "
" लो भइया , रजवा को सोना के दुःख ...अब तो मेयर से लेके परधानमंत्री तक सभे तोरे आदमी है , फिर भी ...? "
" अरे है तो बनबे न करेगा ....मेयरवा आइस था ...सब देख - सुन के बोलिस कि एकरा खातिर मैप - तैप बन गया है ...बड़का पोरजेक्ट न है ....मोटा फंड चाहिए ....पास होते काम शुरु हो जाएगा । "
" आ ..ऊ का कहते हैं , समार्ट सिटिया का का हुआ भइया ? ..ऊ लिस्टवा में तो अप्पन शहर भी था न , ई बार साहबो चुप्पी साध लीहीन -- न समार्ट सिटी के बावत बोलिन और न बुलेट टरेनवा के बारे में कुछ कहीन ...पिछले साल स्टार्ट अप इंडिया पर खूबे जोर दीहीन थे ...अबकी ऊहो गायब ...। "
साहेब का नाम सुनते हीं पांडे जैसे उन्मादित हो जाता है । उसने सीना फुलाते हुए कहा -- " का मनुआ , लाल किला पर से साहेब जो भसनवा दीहीन थे , ऊ सुना कि नहीं ? ...कुछो कहो बाबू , गजबे का बकता हैं साहब ...तनिको लय नहीं टूटता है ...आतमबिश्वास से भरल भासन दीहीन थे...पैसा कौड़ी का हिसाब तो जइसे ठोरे पर था .... कतना काला धन पकड़ाया...कतने लोग कर चोरी कर रहीन थे....केतना फरजी कंपनिया पकड़ाई ....सब बोल दीहीन ....। "
" ई बात तो है भइया ...झूठ हो या साँच , बोले में इचको न हकलाते हैं साहेब .... टरेनिंग में कउनो कमी नहीं रहा है ...आखिर बरसों परचारक जो रहीन हैं ...आपे बताओ कि रिजरब बैंक कह रहीस है कि अभी नोटबंदिया में जमा नोटवा गिनयबे न किया है और साहेब बता रहीन है कि तीन लाख से जादे नोट , जे कि परचलन में न था , ऊ जमा हो गया...काला धन पकड़ा गया ...अरे भाई , ई जब पते न है कि केतना रुपया जमा हुआ तब ई सब डाटा साहेब के कौन पकड़ा दीहिस  ! "
" दुत् बुड़बक ! तू भी बात के बतंगड़ बनाते रहता है । अरे , ई कुल टौप सिकरेट रहता है । साहेब सरकार हैं तो सबके भले न मालूम हो , उनको तो सबकुछे मालूम है ...अब देखना ...ई जे टैक्स चोरवन है , उनको कइसे पेरते हैं ...। "
" ऊ तो हम देखबे करेंगे भइया..बाकि ई दूनों पड़ोसियन पर काहे चुप्पी साध लीहिन ? "
" दूर भकचोन्हर ! ...ईहे ला तू परेसान है । अरे , ई कुल कूटनीति न है ...वैसे भी अब पइसे जब पावर है , तो पहिले जरूरत है कि देस के खूब बिकास करल जाओ ...न सुना है -- कर लो दुनिया मुठ्ठी में । ईहे से साहेब अभी सड़क और रेल के जाल बिछाने में लगे हैं ...। "
" बिकसवा तो देखिए रहे हैं भइया ....कि हमनी सब के नौकरियो पर आफत है .....किसान सभे आत्महत्या कर रहीन है ...हस्पताल में ई हाल है कि दवा और औक्सीजन के कमी से कई दरजन बच्चा दम तोड़ दीहिन ...हँ उनका लोग का बिकास जरूरे हो रहा है...ऊ का नाम है -- अडानी और अंबानी जी के ...ई देशभगत काना बाबा भी एने खूबे जोर लगाइन है और सुनते हैं कि खूबे बटोर रहीन है ...। "
" का करोगे मनुआ ....अब किसी का तकदीर तो न न फोड़ लोगे ? ...ई कुल उनके मेहनत और भाग का फल है....। "
" हह..हा...हा .. मेहनत ! का भइया ...ई लोग मेहनत करते हैं और हमनी मजूर - किसान आलसी लोग हैं ...दिनभर टांग पसार के हरामखोरी करते हैं ....अच्छा मजाक है भइया ! " --- मनुआ ने हँसते हुए कहा । पांडे अब निकल लेने में भलाई समझा , सो बोलते हुए उठा  --" गीता में किशुन भगवान बोलिए दीहीन है -- करम करो और फल की चिंता मत करो ...समय पर तुम्हरे करम का फल जरूरे मिलेगा ....। " पांडे चला गया तो मनुआ मेरी ओर देखकर हँसा और बोला --" इनको समझाना और अंडमान पैदल जाना बरोबर है बाबूजी ....। "

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...