Skip to main content

मनुआ - 51

मैं मनुआ के घर पहुँचा तो वह पांडे से उलझा हुआ था । मुझे देखते हीं बोला -" आइए बाबूजी ' ई सुनिए..पांडे भइया का कह रहे हैं ....। "
" हँ ..तो कौनो झूठो कह रहे हैं ... का सर ! ई राष्ट्रपति चुनाव में मनुआ के दूनों हाथ में लड्डू नहीं है ...कउनो जीते , जीतेगा तो दलिते न ! "
 " हँ ...तो उससे हमको का मिल जाएगा ....हमरी नौकरी परमामेंट हो जाएगी ...कि हमरी दिहाड़ी बढ़ जाएगी ...कि हमरा बच्चा सब जौना स्कूल में पढ़ते हैं , ओह में सुधार हो जाएगा ...कि हमरा बाबू जे खेतिया में हाड़ तोड़ कमाते हैं और साग - सब्जी ऊपजाते हैं , ओकर सही दाम मिल जाएगा ....? "
" दूर बुड़बक , एके गीतिया सगर रतिया ....अरे इज्जत - परतिष्ठा भी कौनो चीज है कि नहीं ! ...तुम्हरी जाति का आदमी इतना ऊँचा आसन पर बैठेगा , ई तुम्हरे लिए फखर की बात नहीं है का ? "
" का कहे ! ऊँचा आसन ! ई तो ऊहे कहावत वाली बात है न ...ऊँच बंड़ेरी खोंखड़ बाँस ....अरे बनाना हीं था तो परधानमंत्री बनाते , जेकर पॉवर है कि एगो अदना के भी अडाणी बना दे ....चाहे तो लीख के लाख और लाख के लीख कर दे ....ई आसन तो भीषम पितामह के सिंहासन है भइया , खूँटा से बँधे रहिए और दुर्योधन के सारे करम - कुकरम पर मोहर लगाते रहिए । " 
" भकचोन्हर ! तुम्हरी छोट बुद्धि में एतना बड़ बात कबहूँ न घुसेगा । "
" नहीं भइया , आपको नहीं मालूम कि हम्मर बुद्धि अब छोट नहीं रहा ....ई जात - धरम का जो खेल खेल के आजतक बाबू लोग हमरा हक मारते रहे , ऊ के हमलोग समझ गए हैं ....आप अभियो अन्हारा में हैं । हमरी जाति से कतने मंत्री - मुख्यमंत्री हुए , पर हमरी हालत में का सुधार हुआ ? उल्टे स्थिति और भी बदतर हुई ....ऊना से लेकर सहारनपुर तक न केवल लात - जूता खाए , बल्कि खून भी बहा और घर - दुआर भी जलाया गया ....तब ई हम्मर जात के मंत्री उदित राज , रामविलास पासवान और ई राज्यपाल रहिन , रामनाथ कोविंद जी या मीरा कुमार  कहँवा सो रहे थे ...भइया ! जात - धरम के घंटी बान्हे से आपको फायदा है तो आप बान्ह के बजाइए , हम तो खट के खाए वाला की जाति में शामिल हो गए हैं और समाज के जोंकवन को पहचान लिये हैं .....। "
" अरे बस कर ...बस कर ...बहुत लमहर भाषण दे दिया , बाकि हम जानते हैं कि तुम्हरे मन में लड्डू जरूर फूट रहा होगा ...काहे कि तुम्हरा दूनो हाथ में लड्डू जो है । अच्छा सर जी ! चलते हैं , फिर मिलेंगे । " -- कहते हुए पांडे चला गया । मनुआ मेरी ओर देखकर मुस्कुराया और बोला - " ई नहीं सुधरेंगे बाबूजी ! "

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...