Skip to main content

यादों के झरोखे से

परसों रक्षाबंधन था । अपने बाल्यकाल में मैं इस शब्द से सर्वथा अनभिज्ञ था । बचपन में पढ़ाई तथा खेल के अलावा मैं रंगकर्म के प्रति काफी रुचि रखता था । रामलीला और नौटंकी देखना मुझे बहुत पसंद था । पिताजी तथा घर के अन्य बड़ों के विरोध के बावजूद छुप - छुपा कर इन्हें देखने चला ही जाता था । फिर घर आकर उसका नकल उतारता था ।
उनदिनों नाटक की पतली पतली किताबें जो हमें मिलती थीं , वे थीं -- सुल्ताना डाकू , दमाद वध , अरावली का शेर , हल्दीघाटी का शेर , आहूति , दानी कर्ण , चंद्रगुप्त आदि । जहाँ तक मुझे याद है , इनके लेखक थे -- चतुर्भुज । ' आहूति ' (शायद यही नाम था) नाटक , जिसमें रानी कर्मावती और हुमायूँ के जीवन की कुछ झलकियां थीं , खेलते समय पहली बार मैंने राखी या रक्षाबंधन सुना था । उस नाटक में मैं भी एक पात्र की भूमिका निभा रहा था । आपको हँसी आएगी , यह जानकर कि उस समय हमारे गाँवों में मंचित नाटकों में औरत की भूमिका भी मर्द / लड़का ही निभाया करता था , क्योंकि बहुत ही कम लड़कियाँ या औरतें शिक्षित होती थीं । और , जब पढ़ाई पर ही इतनी रोक थी , तो मंच पर अभिनय करना तो बहुत दूर की बात थी । चूंकि मेरी उम्र कम थी और अभी चेहरे पर मूँछें नहीं उगी थीं , मुझे कर्मावती की भूमिका निभानी पड़ी थी ।
चित्तौड़गढ़ की सत्ताशीन रानी कर्मावती विधवा थी । उसके राज्य पर पड़ोसी राज्य गुजरात का राजा बहादुर शाह हमला कर देता है । रानी कर्मावती हुमायूँ से मदद चाहती है । वह हुमायूँ के पास राखी भेजकर आग्रह करती है कि इस बहन की रक्षा करे । यहाँ हुमायूँ ने इतिहास में एक अद्वितीय नजीर पेश किया है  और इससे यह भी पता चलता है कि उन दिनों राजाओं के बीच मित्रता और शत्रुता का आधार  धर्म नहीं होता था । एक हिंंदू बहन की लाज की रक्षा करने हेतु एक मुसलमान भाई युद्ध के मोर्चे को छोड़कर भागा चला आता है । तब वह किसी और मोर्चे पर युद्धरत था । किंतु , उसको पहुँचने में थोड़ी देर हो जाती है और वीरांगना कर्मावती अपना जौहर कर चुकी होती है । वह महल की तमाम स्त्रियों के साथ जलते कुंड में कूदकर अपने प्राण की आहूति दे देती है । अद्भुत घटना थी यह । देर से पहुँचा हुमायूँ बहन द्वारा भेजी गई राखी की लाज नहीं निभा पाने से दुखी होता है और उसका बदला गुजरात के उस बादशाह को युद्ध में हराकर लेता है तथा चित्तौड़गढ़ रानी कर्मावती के बेटे को सौंप देता है ।

जब मैं कॉलेज में पढ़ने पहुँचा, तब रंगमंच से लगाव के कारण फिल्मों की ओर आकर्षित हुआ । कई फिल्मों में मैंने रक्षाबंधन के दृश्य देखे । तब भी हमारे गांव में यह त्योहार नहीं पहुंचा था।
1973 में जब मैंने जलसेना में योगदान दिया , तब ट्रेनिंग के दौरान देखा कि उत्तर - पश्चिम भारत के साथियों के पास डाक से राखियाँ आती हैं । चूंकि इस त्योहार से मेरा कोई विशेष जुड़ाव न था , मैं निर्लिप्त भाव से साथियों की कलाई में बँधी राखियों को देखता रहता ।
इस बीच दूरदर्शन ने बड़े शहरों में दस्तक दिया और उसके बाद यह त्योहार कम से कम हमारे देश के सभी शहरों का त्योहार बन गया । फिर कारोबारियों की नजर इस पर पड़ी और उन्हें इस त्योहार में अपना भविष्य दिखाई दिया । रेडियो - दूरदर्शन पर एक पखवारे पहले से विज्ञापनों की झड़ी लग गई । प्रचार के इन माध्यमों से राखी का त्योहार सुदूर ग्रामीण इलाकों तक जा पहुँचा और भाई - बहन के पवित्र बंधन का यह त्योहार आज देश के प्रत्येक परिवार तक जा पहुँचा है ।

किंतु आज , यह सिर्फ एक धर्म का त्योहार बनकर रह गया है । कोई कर्मावती और कोई हुमायूँ हमारे बीच वैसा उदाहरण पेश करते नहीं दिखता ! तब से अब तक हुई सियासत ने इनके बीच मजहबी नफरत की एक ऊँची दीवार खड़ी कर दी है । हो सकता है कि आनेवाले दिनों में यह दीवार टूटे और दोनों कौमों के भाई बहन एक दूसरे की कलाई पर राखी का पवित्र और अटूट धागा बाँधें !

Comments

Popular posts from this blog

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

पूँजीपति के मुनाफ़े का सफ़र. अंतिम भाग  हमने ये तो स्थापित कर लिया कि पूँजीपति अपना मुनाफ़ा ना तो कच्चे माल और ना ही उत्पादित वस्तुओं के ख़रीद बिक्री में कमाता है। वह मुनाफ़ा कमाता है उत्पादन के दौरान। लेकिन कैसे? इसको समझने से पहले मैं आपको वापस मार्क्स के दास कैपिटल से एक और शब्द को समझाता हूँ। वह शब्द है “श्रम शक्ति” या “labour power”.  पूँजीपति मज़दूरों से उनके श्रम शक्ति को ख़रीदता है और बदले में उनको मज़दूरी देता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि मज़दूरी = श्रम शक्ति।  आपने कभी ये सोचा है कि किस प्रक्रिया से मज़दूरों की न्यूनतम मजदूरी तय होती है। इसे तय करने वाली कमिटी एक लम्बे प्रक्रिया के बाद यह कैल्क्युलेट करती है कि मज़दूर को महज़ अपनी ज़िंदगी जीने के लिए कितना मज़दूरी दी जाए। ये कोई नई बात नहीं है। इतिहास में भी सर्फ़ और ग़ुलामों को उत्पाद का उतना ही हिस्सा दिया जाता था जिस से वो महज़ ज़िंदा रहें। उनका हिस्सा परम्परागत तरीक़े से तय किया जाता था जब कि आज के आधुनिक युग में मजदूरों की मज़दूरी श्रम के डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है। हालाँकि मज़दूर एक साथ आकर अपनी...