खेतों-खलिहानों से बाहर , ले मशाल वे निकल पड़े
खानोंऔर खदानों से भी , ले मशाल वे निकल पड़े
वर्षों रह खामोश है झेली , सबने तेरी मनमानी
अब मंजूर नहीं है सहना , ले मशाल वे निकल पड़े
देश तरक्की करता नित-दिन ,जिनके खून - पसीने से
वे ही इसका मालिक होंगे , ले मशाल वे निकल पड़े
अशफाकउल्ला - भगत सिंह के ख्वाब अधूरे हैं अबतक
पूरा करने उसी ख्वाब को , ले मशाल वे निकल पड़े
मजहब - जाति में बिलगाकर , तूने उनको लूटा है
कायम करके देखो एका , ले मशाल वे निकल पड़े
धरती माँ की गोद में उनका बीता अबतक जीवन है
सो जायेंगे गोद में उसकी , ले मशाल वे निकल पड़े
रे हिटलर की औलादों ! क्या भूल गए तुम दिन अपने
हारे थे तुम , फिर हारोगे , ले मशाल वे निकल पड़े
---- कुमार सत्येन्द्र

Comments
Post a Comment