Skip to main content

नाविक की डायरी

साल 1973 । महीना अप्रैल । ग्रामीण परिवेश से एकाएक अंग्रेजों की विरासत ढो रही नौसेना में दाखिला। अंग्रेजी की निहायत नई शब्दावलियों से परिचय। कमांड के लिए उद्घोषित शब्दों का शाब्दिक या परिभाषित अर्थ भले न बताया गया , उनके अनुसार ऐक्शन पहले ही दिन बता दिया गया। मशीन की तरह हम उन आदेशों या निर्देशों का पालन करते। कुछ बानगी यहाँ प्रस्तुत है --- " हैंड्स कॉल " यानि " जवान जागो " । " हैंड्स टू ब्रेकफास्ट " यानि " जवान नाश्ता करो " । " हैंड्स फॉल इन ऑन अपर डेक फॉर पी टी " यानि " जवान व्यायाम के लिए ऊपरी तल पर पंक्ति बनाओ " । " पाइप डाऊन " यानि " " बत्तियां बुझाकर सो जाओ " , इत्यादि। बाद में जाना कि हम नाविकों को अंग्रेज अफसर मनुष्य नहीं बल्कि काम करनेवाले " हाथ " मानते थे, इसलिए वे हमारे लिए "हैंड्स" शब्द का प्रयोग करते थे और आजादी के वर्षों बाद तक वही शब्दावली प्रचलन में रही, जबकि हम "हैंड्स" से एक स्वतंत्र देश के नागरिक बन चुके थे । ( शायद अब भी हो। 1983 के फरवरी में मैं सेवा मुक्त हो गया ) कल जब मैं " Left World " द्वारा प्रकाशित पुस्तक " Reading Capital To Smash Capitalism " पढ़ रहा था तो विजय प्रशाद के आलेख में अचानक ही इस " हैंड्स " शब्द से मुठभेड़ हो गया।

 .......Each of these sensitive writers was shocked by the great violence done to the communities of workers, working long hours, brutalised by the speed of factory production, inhaling the dust of cotton and coal, incapable of building lives but reduced now to labour, " hands" as they were known. 

" पाइप डाऊन " का अर्थ जब अपने एक सिनियर से पूछा तो पता चला कि रात्रि दस बजे के बाद " पाइप " , तंबाकू भर कर धुम्रपान करने वाला एक तरह का पाइप, पीने पर प्रतिबंध । जब पाइप की हल्की सूर्ख लाल सी चिनगारी की रोशनी भी नहीं होने देने का निर्देश हो तो अन्य किसी तरह की कोई रोशनी कैसे हो सकती है यानि बत्ती गुल करना ही " पाइप डाऊन " का निहितार्थ था। अंग्रेजों द्वारा बनाए गए " आर्टिकल्स ऑफ वार " तो और भी भयानक थे। ऑफिसर के आदेश की अवहेलना सहित अन्य तरह के कानूनों को तोड़ने पर जो सजा मुकर्रर की गई थी, वह तीन महीने की बामुशक्कत सजा से लेकर फांसी या गोली मारने तक की थी। किशोर मन इन्हें सुनकर ही कांप जाता था। अनुशासन बनाए रखने के लिए शायद इन्हें वांछित समझा गया था। 

       यादों के झरोखे से कुछ और अगले पोस्ट में। 


Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...