श्रद्धांजलि !
**********
(आंध्रप्रदेश के एक शहर में जहरीली गैस से शहीद पाँच मजदूरों को समर्पित )
वे जीवित थे
तब भी मजदूर थे
मर गए
तब भी मजदूर हैं
इनकी पूरी पहचान
बस इतनी ही थी
इनकी पूरी पहचान
बस इतनी ही रह गई
दुखद ...अफसोसनाक...!
प्रतिक्रिया में
दया के भाव लिए होंगे
कुछ इसी तरह के शब्द
कोई श्रद्धांजलि नहीं देगा इन्हें
न ही कोई व्यक्त करेगा आक्रोश !
भुला दिये जायेंगे
भारत माँ के ये सपूत ,
और
अगली घटना तक
अपने दया भाव को
लोग रखेंगे खूब सहेजकर ।
श्रद्धांजलि माँ के सपूतों !
Comments
Post a Comment