Skip to main content

मनुआ - 36

मैं मनुआ के साथ बजट के बारे में चर्चा हीं कर रहा था कि पांडे आ धमका ।
" का सर जी , बजटवा पर चर्चा कर रहे हैं का ?सचमुच कमाल कर दीहिन मोदीजी । ईहे कहाता है जनता जनार्दन का बजट । ऐ मनुआ , अब काहे मुँह लटकवले है ।स्वास्थ बीमा के खूब लाभ उठाओ न । .....किसानों सब के दिल खोल के दाम दे दीहिन ....लागत के डेढ़ गुणा दाम.... और का चाहिए ? "
" ए पांडे भइया , जलल पर नीमक मत छिड़किये ! ...स्वास्थ बीमा ! ईहो तो बता दीजिए कि एकरा खातिर पइसा केतना दीहिन है ? ....दू हजार करोड़ ! ऊँट के मुँह में जीरा के फोरन ! ऊपर से कई एक ठो पेंच । पांडे भइया ! ई कुल कागजी दिखावा है , गरीबों के आँख में धूल झोंकिन है .....अगले साल चुनाव जो है । "
" ई देखो ...नेकी का जमाना हीं नही रहा । अब और का करते , बोलो , ...डीजल - पेट्रोल पर एक्साइज घटयबे किहिन ...गरीब औरत सब के मुफते में गैस चूल्हा देइए रहे हैं ...दू हजार बाइस तक सब गरीब लोगन को घर देइए  रहिन है ...और का करते भाई ...? "
" ई भी बता दो न भइया कि ई कुल जुमला है । "
" जुमला ! सो कैसे ? "
" सो ऐसे कि चुनाव से पहिले 2014 में का बोलिन थे ...हरेक साल दू करोड़ नौजवान को रोजगार देंगे..4 साल होने को है , बताओ न , कितनों को रोजगार दीहिन ? ...और अब बोल रहिन है कि चाट - पकौड़ा बेचना भी तो रोजगारे है । "
" हँ ...तो हइए है ....कल्हे अध्यक्ष जी बोलिन है कि कोई काम छोटा नहीं होता ....।। "
" अच्छा ! तो आप कहिया से जूता पॉलिश करने जा रहे हैं भइया ? "
" का बोला ? देख मनुआ , जरा हदे में रहा कर , समझे । "
" का हुआ भइया ? अरे अप्पन फैक्टरिया बिका जाएगा ,  तो  का पता नया मालिक रखेगा कि निकाल देगा । ...नहीं मालूम है का .... ईहे बजटवा में ईहो पास हो रहा है कि 60 या 80 हजार करोड़ रुपैया पब्लिक सेक्टर के कल करखाना बेंच के जुटाया जाएगा । "
" दूर भकचोन्हर ! अरे मालिक बदलिओ जाएगा तो हमसब पर का फरक पड़ेगा ....ऊ का बिना मजूरे के फैक्टरी चला लेगा ? "
" न ..न ...मजूर रहेगा काहे नहीं । नया मालिक - नया मशीन - नया मजूर ...ई भी तो हो सकता है । "
" का होगा ...न होगा , पहिले हीं से प्राण काहे छोड़ दें । कहउतिया वाली बात ...कि लौर कपारे भेंट न , बाप बाप चिचिआए । "
" का भइया , रोजे तो लौर खा रहे हैं , फिर भी शौके लगल है का ? महँगाई का लौर , बेरोजगारी का लौर , प्राइवेट शिक्षा का लौर , प्राइवेट हस्पताल का लौर और न जाने कौन कौन सा लौर ....। "
" ई कौनो नया बात नहीं है मनुआ , ई होते रहा है और होते रहेगा ...एकर पहिले जो सरकार थी , ऊहो तो यही कर रही थी ...। " --- कहते हुए पांडे उठा और चलते बना । मनुआ मेरी ओर देखकर मुस्कुरा दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...