Skip to main content

मनुआ - 52

जब मैं मनुआ के घर पहुँचा तो वह और पांडे बहस में उलझे हुए थे ।बहस आजादी के दौरान लगने वाले नारों को.लेकर था ।

पांडे --" हम पूछते हैं कि " जय हिंद " सबसे पहिले कौन साब बोलिन थे , बताओ ...? " 

" आबिद हसन साफरानी ....। "

" और ई ' मादरे - वतन भारत की जय ' .....बोलो ...बोलो ।"

मनुआ कुछ सोचते हुए -- " अजीम उल्लाह खाँ 1857 में ।"

" इंकलाब जिंदाबाद ....."

" हसरत मोहानी .... । "

"  अच्छा , तो " भारत छोड़ो " जरूर वीर सावरकर साहब दीहिन होंगे.... । "

" जी नहीं , युसूफ मेहर अली साब दीहिन थे  , जे 1942 के आंदोलन का मुख नारा बन गया था ।"

पांडे को झटका पर झटका लग रहा था । उसने कहा - " स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है " - ई किसने कहा था ? "

" लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक साहब ने । "

" तुम मुझे खून दो , हम तुम्हें आजादी देंगे " ...ई बताओ ।"
" नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ....। "

" अरे , तो हमरे नेता सावरकर ने का कहा था ...का नारा दिया था - कौन सिद्धांत दिया था ? " -- पांडे ने झुंझलाते हुए पूछा ।

मनुआ  हँसते हुए  ---" का पांडे भइया , ईहो नहीं मालूम है । " 

" न रे ...सचमुच ....। "

" ऊ दीहिन थे -- दू ठो राष्ट्र वाला सिद्धांत यानी पहली बार ऊहे बोलिन थे कि भारत में दू राष्ट्र है -- एक हिंदू राष्ट्र और एक मुस्लिम राष्ट्र ...बस का हुआ कि जिन्ना ओह के लपक लीहिस और .....जे आगे हुआ , सो तो मालूमे है । " 

" अच्छा ठीक है ....अब तू सर जी से बतियाओ , हम चलते हैं ...। " -- कहते हुए पांडे उठा और चला गया ।

Comments

Popular posts from this blog

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

पूँजीपति के मुनाफ़े का सफ़र. अंतिम भाग  हमने ये तो स्थापित कर लिया कि पूँजीपति अपना मुनाफ़ा ना तो कच्चे माल और ना ही उत्पादित वस्तुओं के ख़रीद बिक्री में कमाता है। वह मुनाफ़ा कमाता है उत्पादन के दौरान। लेकिन कैसे? इसको समझने से पहले मैं आपको वापस मार्क्स के दास कैपिटल से एक और शब्द को समझाता हूँ। वह शब्द है “श्रम शक्ति” या “labour power”.  पूँजीपति मज़दूरों से उनके श्रम शक्ति को ख़रीदता है और बदले में उनको मज़दूरी देता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि मज़दूरी = श्रम शक्ति।  आपने कभी ये सोचा है कि किस प्रक्रिया से मज़दूरों की न्यूनतम मजदूरी तय होती है। इसे तय करने वाली कमिटी एक लम्बे प्रक्रिया के बाद यह कैल्क्युलेट करती है कि मज़दूर को महज़ अपनी ज़िंदगी जीने के लिए कितना मज़दूरी दी जाए। ये कोई नई बात नहीं है। इतिहास में भी सर्फ़ और ग़ुलामों को उत्पाद का उतना ही हिस्सा दिया जाता था जिस से वो महज़ ज़िंदा रहें। उनका हिस्सा परम्परागत तरीक़े से तय किया जाता था जब कि आज के आधुनिक युग में मजदूरों की मज़दूरी श्रम के डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है। हालाँकि मज़दूर एक साथ आकर अपनी...