Skip to main content

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

सबसे पहले हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि इस पूँजीवादी व्यवस्था से पहले समाज में जो उत्पादन के तरीक़े थे उनमें शोषण कैसे होता था। उन समाजों में शोषण सीधा था और दिखता था। हम पहले सर्फ़ (कृषक दास) पर आधारित समाज का उदाहरण लेते हैं।
इस व्यवस्था में ज़मीन के मालिक कोई होता है लेकिन जोतते उसको सर्फ़ हैं।पूरी ज़मीन को दो भागों में बाँटा जाता है।एक हिस्सा मालिक का और दूसरा हिस्सा सर्फ़ का। अपने हिस्से के ज़मीन के उत्पाद को सर्फ़ रखता है जो उसके जीवन यापन के लिए होता है।लेकिन उसकी एक शर्त होती है।वो अपने हिस्से के ज़मीन पर 2 दिन काम करेगा और 4 दिन अपने मालिक के ज़मीन पर काम करेगा। रविवार का दिन छुट्टी का होता था। 
इन 6 कार्यकारी दिनों में 2 दिन सर्फ़ अपनी ज़मीन पर खुद के लिए काम करता है लेकिन वो अपने ज़मीन के हिस्से से उतना ही उत्पादन कर पाता है जिससे सिर्फ़ उसका किसी तरह जीवन यापन हो सके। ये दो दिन उसका आवश्यक श्रम समय (necessary labour time) है, जो उसके ज़िंदा रहने के लिए आवश्यक है। 
उन 6 दिनों में 4 दिन उसका अतिरिक्त श्रम समय (surplus labour time) है। इसी surplus labour time को ज़मींदार किराया के रूप में वसूल करता है। कोई भी ये देख सकता है कि किराया के रूप में दिया गया श्रम सर्फ़ का अतिरिक्त श्रम है। इस अतिरिक्त श्रम के बदले किराया के रूप में पैसे या उत्पाद भी दिया जा सकता है लेकिन किराया किसी भी रूप में हो वो सर्फ़ का अतिरिक्त श्रम ही है। 

अब दूसरा उदाहरण ग़ुलाम समाज का लेते हैं। गुलामों के मालिक कोई काम नहीं करते थे। सारा काम ग़ुलामों से कराया जाता था और उसके बदले उत्पाद का एक हिस्सा गुलामों को उनके जीवन यापन के लिए दिया जाता था। बाक़ी अतिरिक्त उत्पाद ग़ुलामों के मालिक का होता था। 

लेकिन पहले के प्रभावी वर्ग की तरह पूँजीपति वर्ग खुद को शोषक नहीं मानता। आश्चर्यजनक बात ये है की मज़दूर भी शोषण की अपरिहार्यता को नहीं समझते। उनकी कोशिश अपनी मज़दूरी बढ़ाने पर होती है ना कि इस शोषण की व्यवस्था को ख़त्म करने की। इसका कारण पूँजीवादी सिस्टम द्वारा खड़ा किया गया छलावा है कि पूँजीपति और मज़दूर क़ानून के सामने एक जैसे हैं; दोनो अपना माल बेचते हैं, मज़दूर अपने श्रम की ताक़त को बेचते हैं और पूँजीपति अपने उत्पाद को। 
मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र इस बाज़ार के मायाजाल के पर्दे को हटा देता है और ये साबित करता है कि पूँजीपति भी ज़मींदारों और ग़ुलामों के मालिकों की तरह ही बस एक शोषक हैं! 
क्रमशः 
#PoliticalEconomy

Comments

Popular posts from this blog

हो वर्ष नव

हो वर्ष नव हो हर्ष नव हो ‌‌सृजन नवल हो गीत नया  नव ताल - सुर संगीत नया  नूतन जीवन  हो रंग नया  नव नव विहंग नव नव कलरव नव पुष्प खिलें नव नव पल्लव  हो वर्ष नव हो हर्ष नव हालात नए ललकार नई कर ले स्वीकार  मत मान हार  उम्मीद नई  संकल्प नया  प्रज्ज्वलित कर एक दीप नया  हो तम  विनाश हो तम विनाश हो वर्ष नव हो हर्ष नव --- कुमार सत्येन्द्र

मार्क्सवादी राजनीतिक अर्थशास्त्र

मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र!  सवाल ये उठता है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र ही क्यूँ? जवाब है कि मार्क्सवादी राजनैतिक अर्थशास्त्र हमें पूँजीवादी व्यवस्था का शोषण, विकास और उसके संकट को समझने में मदद करता है। यह समाज के आर्थिक आधार का अध्ययन करता है और इसीलिए उनके लिए ज़रूरी है जो सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करते हैं। बुर्ज़ुआ अर्थशास्त्र, जो कि हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है, की तरह मार्क्सवादी अर्थशास्त्र ये दिखावा नहीं करता कि वह सभी सामाजिक व्यवस्थाओं की विश्वव्यापी आर्थिक नियमों   की खोज करने की कोशिश करता है। मार्क्सवादी विश्लेषण के अनुसार हर उत्पादन के तरीक़े का अपना विशिष्ट नियम होता है। इसी कारण मार्क्सवादी विश्लेषण के इस विज्ञान को हम राजनैतिक अर्थशास्त्र कहते हैं।  इस विषय पर मार्क्स से लेकर लेनिन ने बहुत कुछ लिखा है परंतु हम आसान तरीक़े से राजनैतिक अर्थशास्त्र के निम्नलिखित चार सवालों तक ही खुद को सीमित रखेंगे - 1. पूंजीवादी अर्थव्यव्स्था वह उत्पादन का तरीक़ा है जहां पूँजीपति वर्ग उत्पादन के साधनों के मालिक होते हैं वो उत्पादन के लिए म...

पहचान की राजनीति

## पहचान की राजनीति बनाम वर्गाधारित राजनीति। ## पहचान की राजनीति का मतलब क्या है ? उत्तर आधुनिकता की ही तरह पूंजीवादी सिद्धांतों से निकली पहचान की राजनीति मार्क्सवाद का विकल्प होने का दावा करती है। यह मानती है कि राजनीति और भौतिक परिस्थितियों के बीच कोई रिश्ता नहीं होता। यह एक ऐसे समाज की परिकल्पना करती है जो तमाम तरह के शोषण और आपसी शत्रुता पर टिका है। इसमें यह सोच निहित है कि जातीयता, धर्म, नस्ल या लैंगिकता आदि से जुड़े शोषण व आपसी शत्रुता का भौतिक परिस्थितियों से कोई रिश्ता नहीं होता। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया जाता है। पहचान एक व्यक्ति द्वारा उसके उत्पीड़न के अनुभव के आधार पर बनती है और पूरी तरह से आत्मपरक और स्वायत्त होती है।  यह किसी भी समाज के वर्ग विभाजन पर आधारित विश्लेषण को अस्वीकार करता है। पहचान की राजनीति के अनुसार समाज में मुख्य विभाजन है -- व्यक्तिगत रूप से उत्पीड़न सहन करने वालों और बाकि सभी उनलोगों के बीच जिन्होंने उत्पीड़न का अनुभव नहीं किया है। उदाहरण के लिए पहचान की राजनीति के सिद्धांतों के अनुसार जातिगत उत्पीड़न का अनुभव करने वाला एक दलित मजदूर...